Bikaner Live

जिला अस्पताल में प्रतीक्षालय और जल मंदिर का लोकार्पणजोशीवाड़ा निवासी गौरीशंकर व्यास का सामाजिक सरोकारआठ लाख रुपये की लागत से प्रतीक्षालय का निर्माण
soni

जिला अस्पताल में प्रतीक्षालय और जल मंदिर का लोकार्पण
जोशीवाड़ा निवासी गौरीशंकर व्यास का सामाजिक सरोकार
आठ लाख रुपये की लागत से प्रतीक्षालय का निर्माण
बीकानेर, 20 जुलाई। जोशीवाड़ा निवासी श्री गौरीशंकर व्यास एवं उनके परिवार ने अपने माता-पिता स्व. श्री फकीर चंद व्यास एवं श्रीमती लक्ष्मी देवी व्यास की स्मृति में एसडीएम जिला अस्पताल मेंआठ लाख रुपये से अधिक की लागत से मरीजों एवं उनके परिजनों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय हॉल एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था के लिए जल मंदिर का निर्माण करवाया। जिसका लोकार्पण वयोवृद्ध पं. श्री नथमल पुरोहित के सान्निध्य में रविवार को पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस मौके पर जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ घनश्याम तंवर व डॉ गुलाब खत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए केशवानी व्यास परिवार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सम्मानित किया।
अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने बताया कि जिला अस्पताल में निरंतर भामाशाहों और दानदाताओं के सहयोग से मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस क्रम में राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त श्री गौरीशंकर व्यास एवं परिवार ने अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों के बैठने एवं जलपान हेतु प्रतीक्षालय के निर्माण एवं विकास का निर्णय लिया गया। अधीक्षक ने बताया कि जिला अस्पताल का भवन करीब पैंतीस साल पुराना है। यहां मरीजों की बढ़ती भीड़ और आवश्यकताओं को देखते हुए प्रतीक्षालय की आवश्यकता थी। मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को वार्ड में असुविधा होती थी और उन्हें जलपान और पानी के लिए बाहर जाना पडता था। जिसे दूर करने के लिए श्री गौरीशंकर व्यास एवं परिवार ने प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया है। जिससे यहां आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर समाजसेवी राजेश चूरा, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक रमेश हर्ष, भंवर लाल आचार्य, ब्रज रतन आचार्य,भवानी शंकर व्यास,के के व्यास,शिव शंकर व्यास, सुशील आचार्य, अशोक थानवी, गोपाल व्यास, दाऊलाल व्यास, गिरिराज बिस्सा, रामेश्वर जोशी, उमाशंकर आचार्य, राजकुमार सोनी, सरजूनारायण पुरोहित आदि उपस्थित थे। इस मौके पर इस कार्य के प्रेरणास्रोत अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष का व्यास परिवार द्वारा साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!