द पुष्करणाज फाउण्डेशन द्वारा पुष्करणा दिवस के अवसर पर
01 अगस्त से खेल सप्ताह, पौधारोपण, मां उष्ट्र वाहिनी पूजन व किसन औझा का सम्मान किया जायेगा,
बीकानेर, 23 जुलाई 2025ं । पुष्करणा दिवस के अवसर पर द पुष्करणाज फाउण्डेशन की ओर से 01 अगस्त से खेल सप्ताह और पौधारोपण किया जायेगा। अन्तराष्ट्रीय क्रिकेटर किसन ओझा (धण्टी) का सम्मान किया जायेगा।
संस्थान अध्यक्ष राजेश रंगा ने बताया कि संस्था के कार्यालय में बैठक रखी गई जिसमें सर्व सम्मति से पुष्करणा दिवस के उपलक्ष्य में खेल सप्ताह का आयोजन और पौधारोपण के साथ अन्तराष्ट्रीय क्रिकेटर किसन औझा का विशेष सम्मान और 07 अगस्त को उष्ट्र वाहिनी माता जी का पूजन किया जायेगा। इसमें गोपीकिशन छंगाणी एवं गौरीशंकर व्यास को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है।
संस्था सचिव कृष्णचन्द पुरोहित ने बताया कि खेल सप्ताह में योगा, शतरंज, ताईक्वाइन्डों, वुशू, कराटे, पेन्चसिलाट, क्वान-किडो, फुटबाॅल 7 ए साईड आदि का अयोजन महिला एवं पुरूष के लिए ओपन प्रतियोगिता आयोजित होगी। खेल सप्ताह कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार से तय की गई है। इसमें आवेदन सम्बन्धित ऐकेडमी में ही मिलेंगें और 29 जुलाई अंतिम तिथि है। महिला और पुरूष हिस्सा ले सकते है।
खेल का नाम स्थान दिनांक समय
योगा एलएम स्पोर्टस ऐकेडमी 01.08.2025 सुबह 8 बजे
वुशू वुशू ऐकेडमी तीर्थथम्ब 02.08.2025 सुबह 10 बजे
शतरंज कवि हदृय चैस ऐकेडमी और नालन्दा पब्लिक स्कूल 03.08.2025 सुबह 8 बजे
ताईक्वाइन्डों वैदिक मार्शल आर्ट ऐकेडमी, पुरानी गिनाणी माताजी मन्दिर 04.08.2025 सुबह 8 बजे
कराटे वैदिक मार्शल आर्ट ऐकेडमी, पुरानी गिनाणी माताजी मन्दिर 05.08.2025 सुबह 8 बजे
पेन्चसिलाट वैदिक मार्शल आर्ट ऐकेडमी, पुरानी गिनाणी माताजी मन्दिर 06.08.2025 सुबह 8 बजे
क्वान-किडो वैदिक मार्शल आर्ट ऐकेडमी, पुरानी गिनाणी माताजी मन्दिर 07.08.2025 सुबह 8 बजे
फुटबाॅल 7 ए साईड मास्टर बच्ची कलब, पुस्करणा स्टेडियम 03.08.2025 सुबह 7 बजे
अन्तराष्ट्रीय क्रिकेटर किसन ओझा का सम्मान नालन्दा पब्लिक स्कूल 07.08.2025 सांय 9ः15 बजे
उष्ट्र वाहिनी माता जी का पूजन नालन्दा पब्लिक स्कूल 07.08.2025 सुबह 9ः15 बजे
पौधा रोपण डेहरू माता मन्दिर परिसर 06.08.2025 सुबह 8 बजे
संस्था के नन्दकिशोर रंगा एवं विमल किशोर व्यास ने बताया कि पुष्करणा दिवस के अवसर पर इस संबंध में बुधवार को संस्था कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम के लिए सम्पूर्ण तैयारियां करने के लिए जिम्मेदारीया सौंपी गई है।
इस अवसर पर समस्त पदाधिकारी शामिल थे भरत कुमार पुरोहित (फुटबाॅलर), भुवनेश पुरोहित (योगा), शंकरलाल हर्ष, हर्षवर्धन हर्ष, बुलाकी हर्ष, आन्नद व्यास, अनिल बोड़ा, भानू आचार्य, जितेन्द्र पुरोहित, राजा पुरोहित, धनन्जय और हिमांशु, योगेश व्यास, अभय चन्द्र व्यास, अमित बिस्सा, राजशेखर हर्ष, विनय हर्ष, विनित बिस्सा, अशोक उपाध्याय, जगदीश पुरोहित, गोपी किशन छंगाणी, युगलनारायण छंगाणी, अशोक जी पुरोहित, मदन मोहन ओझा, मरूधर बोहरा, राजकुमार रंगा (राजू जी रंगा), शिवदत्त व्यास, मरूधर बोहरा, श्यामसुन्दर किराडू, राममूर्ति व्यास, उमेश पुरोहित, महेश पुरोहित, आदित्य पुरोहित, केशव आचार्य, मोहित पुरोहित आदि मौजूद रहे।
दाऊ लाल कल्ला बीकानेर लाइव न्यूज़
