Bikaner Live

अपराध की और धकेलता है नशे में लिप्त जीवन वृताधिकारी -पूनिया
soni

लूणकरणसर माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर के निर्देशानुसार आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं ताल्लुका विधिक सेवा समिति द्वारा ढाणी भोपालाराम में विद्यार्थियों को नालसा की ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन ड्रग फ्री इंडिया के लिए योजना 2025 नशीली दवाओं के दुरुपयोग के पीड़ितों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने कानूनी जागरूकता फैलाने के दृष्टिकोण से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया मुख्य अतिथि उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र पूनिया ने कहा कि नशीली दवाओं का व्यापार व्यक्ति को बर्बाद करने जैसा है जो मनुष्यों को अपराध की और धकेलता है नशे में लिप्त जीवन से किसी भी प्रकार की आशा बेबुनियाद है जिसकी न कोई नींव है न कोई छांव उन्होंने छात्र छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि नशा करने वालों के साथ किसी भी प्रकार का व्यवहार अनुचित है इससे बचने का आव्हान किया एवं नशा मुक्त गांव बनाने की अपील की उन्होंने डिजिटल अरेस्ट,मोटर व्हीकल एक्ट,ओटीटी प्लेटफार्म पर बच्चों से सतर्कता व बचाव की भी जानकारी दी। मंच संयोजन करते हुए पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने कहा कि नशे के खिलाफ सैद्धांतिक रूप से लड़ी गई लड़ाई से ही खुद एवं समाज को बचाया जा सकता है बैद द्वारा छात्र छात्राओं को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। पुष्पेंद्र चौधरी ने साइबर अपराध एवं चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी । सचिव राकेश जोशी द्वारा नालसा (गरीबी उन्मूलन के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं )योजना 2015 के बारे में जानकारी प्रदान की एवं साथ ही उन्हें अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विरुद्ध होने वाले अस्पृश्यता एवं अत्याचारों के संबंध में एससी एसटी (पोओए) एक्ट 1989 आएवं पीसीआर अधिनियम 1955 के बारे में बताया भारत के लोकपाल के अधिदेश एवं कार्य प्रणाली के संबंध में नालसा द्वारा जारी लघु वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी विद्यार्थियों के समक्ष किया गया। प्रिंसिपल पूजा राजपुरोहित,अध्यापक श्रवण कुमार सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहे इस दौरान कंज्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश सचिव श्रेयांस बैद द्वारा शाला प्रांगण में वृक्ष रोपण किया गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!