Bikaner Live

छोटी-छोटी सावधानी से पापों से बचे- साध्वीश्री दीपमाला
soni


बीकानेर, 24 जुलाई। ढढ्ढा चौक क्षेत्र की ढढ्ढा कोटड़ी में गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती बीकानेर मूल की साध्वी श्री दीपमाला व साध्वीश्री शंखनिधि म.सा. के सान्निध्य में जिन दत्त सूरी व सिद्धि तप की साधना आराधना और दादा गुरु के इकतीसे का सामूहिक पाठ किया गया।
साध्वीश्री दीपमाला ने प्रवचन में कहा कि गृहस्थ जीवन में छोटी-छोटी बातों की सावधानी रखकर, कई नियमों का पालन हम पाप व कशायों से बच सकते है।  उन्होंने कहा कि पानी व बिजली की बचत कर, पानी को छानकर पीने, श्रावक के 14 नियमों का पालन करने से भी कर्मबंधन से छुटकारा मिलेगा। साधन सुविधाओं को सीमित कर घर में रहकर पापों से बचने और आत्म शुद्धि का प्रयास करें। साध्वीश्री दीपमाला की ओर से प्रस्तुत विशय को साध्वीश्री शंख निधि ने विस्तृत वर्णन किया।
महिला शिविर शनिवार को
गणिवर्य, मुनि व साध्वीवृंद के सान्निध्य में शनिवार को  दोपहर दो बजे से क्षमा कल्याण वाटिका ढढ्ढा कोटड़ी में महिलाओं का शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में 16 सतियों की प्रेरणादायक प्रस्तुति व प्रतियोगिता होगी। बालक-बालिकाओं का शिविर रविवार को होगा ।

————————————-

नाल दादाबाड़ी में पूजा व प्रसाद प्रसाद
बीकानेर, 24 जुलाई। गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, के सान्निध्य में गुरुवार अमावस्या को नाल गांव की दादा गुरुदेव जिन कुशल सूरी की दादाबाड़ी में भक्ति संगीत के साथ दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा की गई।
गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा. ने पूजा कहा कि दादा गुरुदेव की सच्चे मन से भक्ति  भाव से स्तुति व पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। पूजा में वरिश्ठ गायक सुनील पारख, अरिंहत नाहटा, रौनक कोचर, विजय लक्ष्मी सेठिया तथा विचक्षण महिला मंडल ने विभिन्न राग व तर्जों में पूजा के प्रसंगानुसार भजन प्रस्तुत किए।  पूजा व प्रसाद का लाभ  महावीर, नमन कुमार नाहटा ने लिया।
पूजा में श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा, उपाध्यक्ष महावीर डागा व अनेक सदस्य, श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा सदस्य हस्तीमल सेठी, महावीर सिंह खजांची सहित अनेक सदस्यों, श्री अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिशद के राश्ट्रीय संरक्षक राजीव खजांची, बीकानेर इकाई अध्यक्ष अनिल सुराणा  व महिला परिशद की बीकानेर इकाई सदस्याएं शामिल हुई। श्री जिनेश्वर युवक परिशद के अध्यक्ष संदीप मुसरफ, मंत्री मनीश नाहटा, निरंजन कोचर व उतम कोचर ने बताया कि प्रति अमावस्या को पिछले तीस वर्शों से पूजा व प्रसाद का आयोजन किया जा रहा है। फाल्गुन की अमावस्या को श्री संघ की ओर से पूजा की जाती है। पूजा में गुरु भक्त मंडल के सदस्यों ने भी सेवाएं दी।  पूजा के बाद गणिवर्य व मुनिवृंद शाम को ही बीकानेर पहुंच गए। उनका नियमित प्रवचन शुक्रवार सुबह नौ बजे ढढ्ढा कोटड़ी में होगा।  

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!