

नोखा। तहसील परिसर स्थित अकेश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास की पूर्व संध्या श्रावण लागती पूर्णिमा गुरुवार 10 जुलाई से अकेश्वर महादेव परिवार की टीम के दिनेश सिंह राजपुरोहित की अगुवाई एव रोड़ा निवासी पं बलराम कठातला व लालचन्द उपाध्याय के सानिध्य में विधि विधान व मंत्रोचार के साथ चल रही हे। टीम सदस्य इंद्रचंद मोदी ने बताया की भगवान महादेव की विशेष पूजा अर्चना में 14 वे दिन बुधवार 23 जुलाई को आवला रस से अभिषके व दूर्वा से सहस्त्रसन किया गया और गुरुवार 24 जुलाई अमावश्या के दिन कैला ज्यूश से अभिषेक और केला फल से सहस्त्रसन किया गया।
इस दौरान दिनेश सिंह राजपुरोहित, मोहित जोशी, ओमप्रकाश पारीक, कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी, ललित माहेश्वरी, सुरेश झंवर, मदन जोशी, इंद्रचंद मोदी, विजय मरू, मालचंद सेवग, राजू पनवाडी, घनश्याम छीपा, उमेश राठी, महादेव नाई, गोपाल मालाणी, रामदेव प्रजापत, हरी जोशी, गोपीकिशन पाणेचा, नखतसिंह बन्ना आदि शामिल रहे। पूजा के पश्चात पंडित बलराम कठातला द्वारा भगवान महादेव के भजनो की प्रस्तुति दी गई शिव भक्तों को आनन्दित कर दिया।













