

क्लासरूम में पढ़ रहे थे बच्चे तभी गिर गई सरकारी स्कूल की छत, 7 बच्चों की मौत, राजस्थान में बड़ा हादसा
राजस्थान में झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी में सरकारी स्कूल की छत अचानक गिर गई. क्लास में मौजूद छात्र इसके नीचे दब गए. इस हादसे में अब तक 6 बच्चों की मौत हो चुकी है.राजस्थान के झालावाड़ में स्कूली बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो गया. इलाके में सरकारी स्कूल की छत गिरने से 7 छात्रों की मौत हो गई. 17 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी भी कुछ बच्चों के मलबे मे दबे होने की आशंका है.
यह हादसा झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुआ. स्कूल की छत गिरने से क्लास में मौजूद छात्र मलबे में दब गए. क्लास के अंदर करीब 60 बच्चे मौजूद थे
राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। भारी बारिश के चलते मनोहरथाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के पुराने भवन की छत अचानक भरभराकर गिर गई। स्कूल में पढ़ रहे दर्जनों छात्र मलबे में दब गए।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार घटना के वक्त करीब पचास से भी ज्यादा छात्र कक्षा में मौजूद थे। जैसे ही छत गिरी, जोरदार आवाज सुनाई दी और चीख—पुकार मच गई। तुरंत ग्रामीण और शिक्षक मलबा हटाने में जुट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने निजी साधनों से घायलों को मनोहरथाना के सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।













