Bikaner Live

रफी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर  “बरबादे मोहब्बत की दुआ”कार्यक्रम आयोजित हुआ
soni


बीकानेर। रफ़ी कला केंद्र की ओर से महान पार्श्व गायक और आवाज़ की दुनिया के बेताज़ बादशाह रहें स्वर्गीय मोहम्मद रफ़ी साहब की 45वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर बुधवार को महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडोटोरियम हॉल में फ़िल्मी गीतों का कार्यक्रम ” बरबादे मोहब्बत की दुआ ” आयोजित किया गया ।कार्यक्रम संयोजक शेख़ मोहम्मद सलीम हाशमी के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अरविंद मिढ्ढा और अध्यक्षता कर रहे संयुक्त रूप से नेताजी और संगीत कला प्रेमी अनवर अजमेरी , सखा संगम अध्यक्ष एनडी रंगा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । बाद में कार्यक्रम में मौजूद सभी ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर फूल चढ़ाकर एवं रफी साहब के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनके गीतों को याद किया। कार्यक्रम के विशेष मेहमान साबिर पावड, संगीत कला प्रेमी सैय्यद अख्तर, समाजसेवी एवं नेताजी मेहबुब अली रंगरेज ‘ श्रीमती राखी, मंजू गोस्वामी , डॉक्टर देवदत्त दुबे , इरशाद गोरी , गायक कलाकार अशोक सोनी जसमितिया,आमिर मास्टर विशेष मेहमान के तौर पर मौजूद थे । इस कार्यक्रम में बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार शेख़ मोहम्मद सलीम हाशमी ने बर्बादे मोहब्बत की दुआ साथ लिए जा, गरिमा पंडित ने तेरी आंखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है, सिंगर मुनव्वर रफ़ी ने पत्थर के सनम, जवाहर जोशी ने दिल जो ना कह सका, अनवर अजमेरी ने पर्दा है पर्दा कव्वाली गाकर के दर्शको की वाह वाही लूटी, इसके अलावा इस कार्यक्रम में अरुण जोशी, अशोक सोनी , श्रीमती सोनी जी, ओम कोटनीस, निहारिका गर्ग सैयद जाकिर हुसैन, गोपीका सोनी, सिराजुद्दीन खोखर , शैलेंद्र चौहान, मंजू गोस्वामी , हेमलता तिवाड़ी , मोहसिन पठान आदि गायक कलाकारो ने मोहम्मद र�

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!