Bikaner Live

*एक पेड़ माँ के नाम – हरियालो राजस्थान की ओर एक कदम- भाजपा महिला मोर्चा शिवबाड़ी मंडल*
soni

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायक नेतृत्व एवं माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के सशक्त मार्गदर्शन में “एक पेड़ माँ के नाम” और “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत आज भाजपा जिलाध्यक्ष बीकानेर शहर सुमन छाजेड़ के सान्निध्य में, भाजपा महिला मोर्चा शिवबाड़ी मंडल अध्यक्ष मंजुषा भास्कर द्वारा श्रीराम वाटिका, व्यास कॉलोनी, बीकानेर में बच्चों, युवाओं और महिलाओं के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर सुमन छाजेड़ जी ने उपस्थित बच्चों और युवाओं को पौधों की नियमित देखभाल एवं सिंचन का संकल्प दिलाया, साथ ही पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में बीकानेर शहर जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा, जिला मंत्री सुनीता हटीला एवं झमकु देवी मारु एवं ताराचंद गहलोत की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भूपेंद्र गोगिया, अनु गोगिया, रजनीश शर्मा, रमेश जी, यश अरोड़ा, विक्रम, गौरव, प्रदीप, रोहित, देव, किरण, सोनिका, संयोगिता, खुशी, परी, टप्पु आदि ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

यदि हम इसी प्रकार संगठित और सजग होकर वृक्षारोपण और हरियाली के इस अभियान को जीवनशैली का हिस्सा बना लें, तो वह दिन दूर नहीं जब राजस्थान न केवल हरियालो राजस्थान, बल्कि खुशहाल राजस्थान के रूप में भी देशभर में उदाहरण बनेगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!