Bikaner Live

गौरव गोविल होंगे बीकानेर रेल मंडल रेल के नए डीआरएम विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत और अभिनंदन…
soni

बीकानेर 30/7/2025उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक (DRM) के रूप में गौरव गोविल ने बुधवार (30.07.25) को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने डॉ. आशीष कुमार के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभाली है।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात गौरव गोविल ने मंडल कार्यालय में अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और बीकानेर मंडल की कार्य प्रणाली एवं प्राथमिकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मंडल के समग्र विकास, यात्री सुविधाओं में सुधार और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और मंडल के प्रमुख कार्यों की रूपरेखा से अवगत कराया।
नव नियुक्त मण्डल रेल प्रबंधक (DRM) श्री गौरव गोविल का टीम ऑवर फॉर नेशन के ca सुधीश शर्मा ने स्वागत किया. टीम के कार्य से अवगत करवाया. निवर्तमान डीआरएम डॉ आशीष भी रहे मौजूद.!
गौरव गोविल अनुभवी रेल अधिकारी हैं और भारतीय रेलवे में “इंडियन रेलवे इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिग्नल इंजीनियरिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन” (IRISET) सिकंदराबाद में सीनियर प्रोफेसर के पद पर पदस्थ थे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!