Bikaner Live

पुष्करणाज़ फाउंडेशन खेल सप्तारोप स्किपिंग खेल प्रतियोगिता में मोहित, तेज प्रताप, वंशिका, आदित्य को स्वर्ण पदक
soni


          
पुष्करणाज़ फाउंडेशन खेल सप्ता
रोप स्किपिंग खेल प्रतियोगिता में मोहित, तेज प्रताप, वंशिका, आदित्य को स्वर्ण पदक

बीकानेर,2 अगस्त 25 । द पुष्करणाज फाउंडेशन खेल सप्ताह के दूसरे दिन रोप स्किपिंग खेल प्रतियोगित का शुभारंभ किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थानी के व्याख्याता श्याम सुंदर किराडू और जल एवं स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी नेता नंदकिशोर रंगा थे। अध्यक्षता गोपी किशन छगानी  ने की।
रोप स्किपिंग के कोच एवं सचिव कृष्ण चंद्र पुरोहित ने बताया कि रूप स्किपिंग खेल बीकानेर में नया खेल है इसमें 980 क्रियाएं होती है और यह अत्यधिक ऊर्जा वाला खेल है, साथ ही उन्होंने बताया कि रोप स्किपिंग खेल प्रतियोगिता में 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें सर्वश्रेष्ठ खिताब  मोहित को दिया गया, मोहित पुरोहित ने सिंगल लेग और डबल डेकर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया, इसी प्रकार तेज प्रताप जोशी ने रजत पदक हासिल किया और सब जूनियर वर्ग में आदित्य पुरोहित ने स्वर्ण पदक हासिल किया इसी क्रम में महिला वर्ग में वंशी का किराडू ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
मुख्य अतिथि श्याम सुंदर किराडू ने बताया कि रोप एस्केपिंग खेल में पुराने जमाने में बहुत ही अच्छी ढंग से खेलते थे और उसमें लड़का और लड़की दोनों भाईचारे के साथ खेलते थे और जंपिंग के दौरान बच्चों की ऊंचाई बढ़ती थी आज के युग में बच्चे जो है किसी भी प्रकार से मेहनत नहीं करते हैं उसका काम है जहां हम भुगत रहे हैं आज के इस दौर में बच्चा मोबाइल से चिपका रहता है यह बच्चों का दोष नहीं है उनके माता-पिता का दोष है जो कि बच्चों को मोबाइल दिलवाते हैं मोबाइल बच्चों को 21 साल की उम्र के बाद देना चाहिए जब तक बच्चों को खेल की गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए पढ़ाई में हिस्सा लेना चाहिए और अपना खेल के कौशल को दिखाते हुए रोप स्किपिंग खेल में जो ऊर्जा होती है वह अन्य किसी खेल में नहीं होती और और योग से बेहतर ऊर्जावान खेल है।
इसी क्रम में कर्मचारी नेता नंदकिशोर गंगा ने बताया कि खेल कोई भी हो उसको गहराई और शालीनता के साथ खेलना चाहिए तभी व्यक्ति ऊंचाई की ओर बढ़ता है और समाज परिवार का नाम राजस्थान और देश में नाम रोशन करता है मुझे खुशी है कि बीकानेर के शहर के अंदर अनेक प्रकार की खेल गतिविधियां होती है पहले एक दौर था और आज के इस दौर में व्यक्ति भागम भाग की जीवन शैली में अपने जीवन के अस्तित्व को खो देता है अपने खान-पान को ध्यान नहीं देता है जिससे उनको काफी नुकसान उठाना पड़ता है मैं हमेशा इस संस्था का आभारी रहूंगा की समय-समय पर अलग-अलग प्रकार की गतिविधियां करते रहते हैं मैं समस्त पदाधिकारी का साधुवाद प्रकट करता हूं और उनके हर समय उनके निकट रहूंगा।
फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि रूप स्किपिंग खेल प्रतियोगिता में मोहित पुरोहित ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार तेज प्रताप जोशी ने रजत पदक हासिल किया और युगांतर पुरोहित ने कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता सीनियर वर्ग की थी। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में आदित्य पुरोहित ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर महिला वर्ग में वंशिका किराडू ने स्वर्ण पदक हासिल किया, यशस्वी जोशी ने रजत पदक हासिल किया। निष्ठी जोशी कांस्य पदक जीता।इसके अलावा हर्षित,हरि, निर्मल, कैलाश , गिरिराज, अभिषेक, संतोषजनक प्रदर्शन रहा। कार्यक्रम संयोजक गोपी किशन छगानी  ने अध्यक्षता करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मरुधर बोरा ने किया।

Picture of Dau Lal Kalla

Dau Lal Kalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!