





बीकानेर पुलिस द्वारा आज एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया, जिसमें संगठित अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान में 400 पुलिस बल की 20 टीमों द्वारा 25 स्थानों पर दबिश व चैकिंग की गई।
32 स्थाई वारण्टी / उद्घोषित भगौड़े अपराधी गिरफ्तार
इस अभियान में कुल 32 स्थाई वारण्टी / उद्घोषित भगौड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, NDPS के 04 प्रकरण दर्ज कर 05 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
ईनामी अपराधी और एचएस गिरफ्तार
इस अभियान में 10000 रुपये का ईनामी अपराधी मुरलीधर उर्फ मुलाराम कुम्भाराम जाट और एचएस मोहम्मद इरफान उर्फ मोडिया को गिरफ्तार किया गया।
अवैध पदार्थ जब्त
इस अभियान में 25 kg डोडा / पोस्त, 294gm गांजा और 512gm अफीम जब्त की गई। इसके अलावा, पुलिस थाना नयाशहर में कुल 12 ड्रमों में 3170 लीटर अवैध डीजल और एक वाहन पीकअप जप्त किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
इस अभियान का नेतृत्व श्री सौरभ तिवाडी, अति. पुलिस अधीक्षक, शहर, बीकानेर और श्री कैलाशसिंह, अति. पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण ने किया। जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर श्री कावेन्द्रसिंह सागर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।













