Bikaner Live

सावन पूजा महोत्सव में शिव भक्तों का सम्मान
soni




भक्तों एवं सेवादारों का सम्मान करने से प्रसन्न होते है शिव :भावनाथ

बीकानेर। श्री गंगानगर रोड़ कानासर फांटा संत भावनाथ आश्रम स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे शिव सावन पूजा महोत्सव के दौरान आश्रम की ओर से शिव भक्तों एवं सेवादारों का अभिनन्दन किया गया। आयोजन से जुड़े प्रहलाद ओझा ‘भैरुं’ ने बताया कि जंगलेश्वर महादेव मन्दिर में सामूहिक बड़ी पूजा के बाद  शिव की सावन पूजा महोत्सव में सहयोग करने वाले सेवादारों व शिव भक्तों का सम्मान किया गया। रामधन राजपुरोहित,जगदीश राजपुरोहित,शंकर महाराज ,मोहन राजपुरोहित,हिम्मताराम,महेंद्र राजपुरोहित, हुणताराम यादव,श्रवण संतोक राजपुरोहित, विष्णु भाटी,सोहन महाराज उपाध्याय,मुरली जोशी,राजू सिंह,भंवर सिंह,करणी सिंह, भगवान पंचारिया,मांगीलाल डूडी,आनन्द राजपूत,एडवोकेट श्रीमती तुलछा शर्मा,श्रीमती माया मीणा, अलका किसन गहलोत,संगीता बजरंग राजपुरोहित तथा श्रीमती लक्ष्मी ओझा का सम्मान किया गया। आश्रम के अधिष्ठाता संत भावनाथ महाराज,रमक झमक अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरुं’ एवं समाजसेवी चाँदरतन सांखला ने सम्मानितों को ओपरणा,माला व श्रीफल भेंट किया। इस अवसर पर सागर के शंकर महाराज को विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया। विशिष्ट सम्मान स्वरूप उन्हें साफा व रुद्राक्ष माला भी पहनाई गई तथा शिव शक्ति का चित्र भेंट किया गया। शंकर महाराज ने महादेव मन्दिर में इन्वेंटर तथा गौशाला में एक नया ट्रेक्टर भेंट किया जिसकी पूजा कर गौशाला की परिक्रमा की गई।
       इस अवसर पर अपने उदबोधन में संत भावनाथ महाराज ने कहा कि भगवान शिव को सावन मास,पहाड़,पर्वत,गंगा और नन्दी विशेष प्रिय है,ऐसे में शिव प्रकृति प्रेमी है इसलिए शिव को प्रसन्न करना है तो  पर्यावरण व प्रकृति के संरक्षण हेतु कार्य करें,ऐसा करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते है। उन्होंने कहा कि जो भक्तजन सेवा दे रहें है उनका सम्मान सत्कार करने वालों पर भगवान शिवजी की कृपा स्वतःही हो जाती है और शिव उनपर प्रसन्न होते है इसलिए शिवभक्तों का आदर व सम्मान करना चाहिए। विशिष्ट सम्मान प्राप्त करने वाले शंकर महाराज ने इस अवसर पर कहा कि भगवान शिव को श्रावण मास व नन्दी अधिक प्रिय है,इसलिए सावन में गौशाला में ट्रेक्टर दान कर वह अति प्रसन्न है। बजरंग राजपुरोहित एवं किसन गहलोत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मान समारोह के प्रारंभ में पंडित सुरेश महाराज व बद्री महाराज ने मंच पर मंगलाचरण व स्वस्ति वाचन किया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!