


बीकानेरए 5 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज ;बीकानेरद्ध की ओर से मंगलवार को शिव बाबा के ध्यानए राजयोग के रक्षा बंधन सप्ताह शुरू हुआ। सप्ताह के पहले दिन बीण्केण्राधा व रजनी ने नेत्रहीन विद्यालय व सेवाश्रम के छात्रों के भाल पर कुमकुम चावल से तिलक कर मुंह मीठा करवाया तथा कलाई पर रंग बिरंगी राखी बांधी।
विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय केन्द्र प्रभारी बीण्केण्कमल ने बताया कि रक्षा बंधन का मुख्य पर्व 9 अगस्त को सार्दुल गंज स्थित केन्द्र पर मनाया जाएगा। जन प्रतिनिधियोंए प्रशासनिकए पुलिस व सेना के अधिकारियोंए जवानों के राखी बांधी जाएगी तथा शुभसंकल्प दिलवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीण्केण् राधा व रजनी ने नेत्रहीन विद्यालय व सेवाश्रम के बच्चों को रक्षा बंधन का महत्व बताया कि शुभ संदेश दिया। बच्चे बहनों की आत्मीयता से राखी बांधने व मुंह मीठा करवाने पर बहुत प्रसन्न हुए।
बीण्केण्कमल ने बताया कि संदेश में कहा कि कलाई पर शोभायमान यह रक्षा सूत्र देखें तो रेशम की डोर है पर यह शक्ति में बेजोड़ हैए। यह राखी आत्मोत्थान की कुंजी एवं दिव्य गुणों की पूंजी भी है। सर्व गुणों को जीवन में सजाना राखी का मधुर संदेश हैए स्व परिवर्तन की अलख जगाना परमात्मा का दिव्य उपदेश है। यह कोमल बंधन आध्यात्मिकता से ओत.प्रोत तथा परमात्म शक्तियों का स्तोत्र है। विश्व विद्यालय की बहनों की ओर से 9 अगस्त तक प्रतिदिन विभिन्न संस्थानों व व्यक्तिगत स्तर पर रक्षा सूत्र बांधने का कार्य किया जाएगा।













