Bikaner Live

महावीर इंटरनेशनल की जीवनदायिनी पहल: ब्लड स्टेम सेल डोनर रजिस्ट्रेशन शिविर 7 & 8 अगस्त को


महावीर इंटरनेशनल बीकानेर, गंगाशहर, वीरा केंद्र बीकाणा व गंगाना के सयुंक्त तत्वावधान में ब्लड स्टेम सेल डोनर रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन 7 अगस्त 2025 (गुरुवार) को प्रातः स्वामी केशवानंद क़ृषि विश्वविद्यालय, सायंकाल को हंसा गेस्ट हाउस, नोखा रोड, गंगाशहर व 8 अगस्त को राजस्थान पशु चिकित्सा एवम पशु विज्ञान विश्वविद्यालय मे आयोजित होगा।

कार्यक्रम प्रभारी वीरा डॉ अशु मलिक ने बताया कि भारत में प्रतिदिन लगभग 40 लोग थैलेसीमिया, सिकल सेल डिज़ीज, ब्लड कैंसर और एप्लास्टिक एनीमिया जैसे जानलेवा रक्त रोगों से ग्रसित पाए जाते हैं, जिनमें से अधिकतर को परिवार में उपयुक्त डोनर नहीं मिल पाता। ऐसे में अनरिलेटेड ब्लड स्टेम सेल डोनर ही एकमात्र जीवनदायी विकल्प होते हैं।

शिविर में डॉ. पंकज टांटिया, सहायक आचार्य, ऑन्कोलॉजी विभाग, पीबीएम अस्पताल, बीकानेर, बोन मैरो ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया और इसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी देंगे।

जयपुर से आयी उर्मिला जी, सीनियर एसोसिएट व काउंसलिंग मैनेजमेंट, अपने अनुभव साझा करेंगी—कैसे ब्लड स्टेम सेल डोनेशन से कई ज़िंदगियाँ बदली गई हैं। वे डोनर और रिसीपिएंट दोनों की भावुक और प्रेरणादायी कहानियाँ प्रस्तुत करेंगी।

यह अभियान माहवीर इंटरनेशनल बीकानेर व गंगाशहर की चारों इकाइयों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। सभी चेयरपर्सन — वीर नरेंद्र सुराणा, वीर टोडर मल चोपड़ा, वीरा श्रुति बोथरा, वीरा रक्षा बोथरा — ने इस अभियान को व्यापक स्तर पर फैलाने व अधिक से अधिक युवाओं को प्रेरित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे है।

कोई भी पुरुष या महिला, जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है, इस अभियान में पंजीकरण कर ब्लड स्टेम सेल डोनर बन सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए रक्त की आवश्यकता नहीं है, सिर्फ गाल की लार (बकल स्वैब) का सैंपल लिया जाएगा और आप भी *करोडो मे से एक* *जीवनदाता* बनने का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं!

डॉ. आशु मलिक, को-डायरेक्टर, मेडिकल एंड हेल्थ, महावीर इंटरनेशनल एपेक्स, ने बताया कि “10,000 से लेकर एक करोड़ व्यक्तियों मे एक व्यक्ति का मिलान होना ” की संभावना पर आधारित यह कार्य एक ज़रूरतमंद को जीवन देने जैसा है।

यह एक ऐसा जीवन रक्षक अभियान है, जिसकी जानकारी अभी भी बहुत कम लोगों को है। यदि कोई स्वयं दान नहीं कर सकता, तो इस नेक कार्य की जानकारी फैलाकर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

सभी जागरूक व्यक्तियों से निवेदन है कि हंशा गेस्ट हॉउस मे हो रहे खुले कार्यक्रम मे हर इच्छुक व्यक्ति सम्मिलित होकर अपनी शंकाओ का समाधान ले सकता है ओर अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर डोनर वोलियांटर बन सकते है |

“जीवन दो, उम्मीद दो!”

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!