Bikaner Live

अणुव्रत सोसायटी गंगाशहर द्वारा आयोजित अणुव्रत क्रिएटिव कांटेस्ट 2025 में श्री पूर्णेश्वर विद्यालय के विद्यार्थियों ने फहराया परचम
soni

          
भीनासर/गंगाशहर, बीकानेर। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित अणुव्रत क्रिएटीविटी कांटेस्ट 2025 का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन श्री तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान गंगाशहर के आशीर्वाद भवन में हुआ। जिसमें जुनियर वर्ग की छह प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने वाली टीम जिसमें श्री पूर्णेश्ववर ज्ञान मन्दिर भीनासर के विद्यार्थियों ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में जसोदा ने, चित्रकला प्रतियोगिता में दीपाली गहलोत ने, समूह गायन में प्रथम स्थान प्राप्त कर संपूर्ण विद्यालय को गौरान्वित किया। श्री पूर्णेश्वर विद्यालय ने पांच प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभागिता निभाई जिसमें तीन पर प्रथम स्थान, एक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर अणुव्रत सोसायटी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अणुव्रत प्रतियोगिता में विद्यालय का चयन हुआ और इसमें भी विद्यालय द्वारा सक्रिय भागीदारी निभाई जाएगी।
शाला संरक्षक जेठाराम गहलोत ने सभी बच्चों व शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अणुव्रत समिति गंगाशहर के पदाधिकारियों ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह वितरण कर सम्मानित किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!