
बीकानेर दिनांक 06.08.2025 दरगाह हजरत गेबना पीर (अब्दुल रहमान शाह) का सालाना उर्स (मेला) प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 17.08.2025 को मनाया जाएगा। यह जानकारी दरगाह के मुजावीर खुर्शीद मोहम्मद कुरैशी, वसीम कुरैशी चौधरी ने दी हैं। यह उर्स बीकानेर से 9 किलोमीटर दूर चावडो की बस्ती के पास मनाया जायेगा।
यह फैसला कमेटी के मौजिज लोगो की मौजूदगी में लिया गया हैं। मीटिंग में अध्यक्ष कम्मू खां, उपाध्यक्ष मुश्ताक अली, सचिव डॉ. मनीष भाटी, अब्दुल मजीद खोखर, इकबाल समेजा, साजिद भुट्टा, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद मुश्ताक, इदरीस मोहम्मद, मकसूद अहमद, लियाकत ठेकेदार, नबाब खां घल्लू, मुश्ताक समेजा, खेरदीन, राजू खां, गफूर खां, बुलाकी खां, चोरू खां, खालिद घल्लू, सफदर कुरैशी, तनवीर, इन्तेखाब, अरमान, सुफी, अनस, जावेद कुरैशी, समीर, सोहेब आदि की उपस्थिति में लिया गया।













