Bikaner Live

बीकानेर शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में यह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बीकानेर शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में यह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बीकानेर। शहर की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और हर कुछ मिनटों में लगते ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। भीड़भाड़ वाले बड़ा बाजार क्षेत्र में अब वन वे ट्रैफिक सिस्टम को स्थायी रूप से लागू कर दिया गया है। पहले यह ट्रायल बेस पर तीन घंटे के लिए लागू किया गया था। लेकिन अब इसे परमानेंट कर दिया जाएगा। ट्रैफिक विभाग का मानना है कि इससे जाम की समस्या में बड़ा सुधार होगा और बाजार क्षेत्र में आवाजाही ज्यादा सहज हो सकेगी।

यह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था।

बड़ा बाजार से कोटगेट/गोगागेट जाने वाले तिपहिया वाहनों को अब मस्जिद के आगे वाले मार्ग से ही जाना होगा।
सुपारी तिराहा से कोतवाली की तरफ जाने वाला मार्ग अब तिपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए बंद रहेगा।
कोतवाली से सुपारी तिराहा की ओर आने वाले वाहनों को अनुमति दी गई है।


गुर्जरों की मस्जिद से बड़ा बाजार की ओर अब किसी भी वाहन की एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
दोपहिया वाहनों के लिए सभी मार्ग पहले की तरह खुले रहेंगे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!