
श्रावण शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर कान्हा महाराज की खेड़ी गौतम नगर में श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसमे वयोवृद्ध पंडित कन्हैया लाल पंचारिया(कान्हा महाराज)पंडित बजरंग लाल पालीवाल,पंडित आशाराम पालीवाल,पंडित बजरंगलाल तिवाड़ी,पंडित मुरलीधर,पंडित नरसी शास्त्री ,पंडित रामस्वरूप, जयकिशन मोहता, रामकुमार भूतड़ा,कन्हैयालाल करवा,आनंदकुमार मल आदि लोग उपस्थित रहे सरोवर में दशविध स्नान,हेमाद्रि संकल्प,तर्पण,आदि कार्यक्रम हुए,तत्पश्चात कृष्ण मंदिर में ,गणेश पूजन,शालिग्राम पूजन,सप्तऋषिपुजन,नवीन यज्ञोपवीत धारण इत्यादि कार्यक्रम सम्पन्न हुए!!













