Bikaner Live

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुराना शहर मंडल द्वारा बीकानेर पश्चिम विधायक सेवा केंद्र में तिरंगा अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान 🇮🇳

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुराना शहर मंडल द्वारा बीकानेर पश्चिम विधायक सेवा केंद्र में तिरंगा अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास एवं कार्यशाला के मंडल प्रभारी (जिला मंत्री) श्री रामचंद्र जी सोनी, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल जी हर्ष और जिला मंत्री तरुण स्वामी के साथ-साथ जिला व मंडल पदाधिकारी, सदस्य, पार्षदगण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य ने की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संजय शर्मा ने किया।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के मंडल संयोजक अनादि पारीक ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुराना शहर मंडल द्वारा सभी को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही 13 अगस्त को मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। यात्रा जस्सूसर गेट से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न अंदरूनी मार्गों से होते हुए बारह गुवाड़ के रास्ते नथुस्सर गेट तक सम्पन्न होगी।

कार्यक्रम के अंत में अशोक तिवाड़ी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और भाजपा पुराना शहर मंडल के पदाधिकारियों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!