Bikaner Live

शहर के हृदय स्थल कोटगेट पर बाबा रामदेव जी महाराज का भव्य जागरण 17 अगस्त की रात्रि को
soni

बीकानेर। कोटगेट व्यापार मंडल सेवा समिति की ओर से शहर के हृदय स्थल कोटगेट पर 17 अगस्त की रात्रि को भव्य लोक देवता बाबा रामदेव जी महाराज का पांचवां सालाना जागरण रखा गया है।

जागरण आयोजक राजीव मदान ने बताया कि श्रीगंगानगर जिले की संगीता बागड़ी मुख्य भजन गायिका होगी और सारे गामा पा 2007 जी टीवी चैनल के फाइनलिस्ट राजा हसन विशेष मेहमान भजन गायक कलाकार होंगे और साथ श्याम मोदी एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम में सहयोगी के तौर पर बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, समाजसेवी सुशील यादव, सेवानिवृत्त अधिकारी इंजीनियर कमलकांत सोनी, पत्रकार सैय्यद अख्तर, समाज सेवी एनडी कादरी, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, पत्रकार भवानी आचार्य, शाकिर हुसैन चौपदार अपनी सेवाएं देंगे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!