नोखा । जैन समाज में तपस्या का बहुत बड़ा महत्व है । तपस्या केवल शरीर को कष्ट देना नहीं है, बल्कि यह आत्मा की साधना है । आत्म कल्याण के लिए तप आवश्यक है तप से आत्मा पवित्र एवं उज्जवल बनती है । तपस्या हमें सिखाती है कि सच्चा सुख भौतिक चीजों में नहीं आत्मिक शांति में है । यह उद्गार मंगलवार 12 अगस्त को अणुव्रत समिति नोखा के अध्यक्ष एवं नोखा के उपकोषाधिकारी रमेशकुमार व्यास ने नोखा नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल कुमार भूरा की चल रही 12वीं तपस्या व 9 वर्षीय नन्हे विवेक भूरा सुपोत्र स्व.संतोषकुमार सुपुत्र सुशीलकुमार भूरा की 9 वीं तपस्या गतिमान है के आवासों पर पहुंच कर दोनों के तपस्या की सुख साता पूछने के दौरान व्यक्त किए । व्यास ने इनके तपस्या के प्रति खूब-खूब तप अनुमोदन करते हुए शुभकामनाएं दी । इस दौरान अणुव्रत समिति कोषाध्यक्ष हरिकिशन शर्मा उपाध्यक्ष हंसराज भूरा और मीडिया प्रभारी राजेश अग्रवाल साथ थे ।


तप की अनुमोदना के लिए तपोभिनंदन कार्यक्रम आज
नोखा । यहां तेरापंथ भवन में 12 अगस्त बुधवार को शासन गौरव साध्वी राजीमती जी के पावन सानिध्य में सुबह प्रवचन के दौरान तपोभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया है । अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष हंसराज भूरा ने सभी से आग्रह किया है कि तप की अनुमोदना करने के लिए जरूर पधारें ।













