Bikaner Live

“हर दिल जो प्यार करेगा”…., गीत संगीत का कार्यक्रम आगामी 24 अगस्त को
soni

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर द्वारा आगामी 24 अगस्त की संध्या को स्थानीय टाउन हॉल में “हर दिल जो प्यार करेगा”…., गीत संगीत संध्या का कार्यक्रम आयोजित करेगा। संस्था के मिडिया प्रभारी सैय्यद अख्तर ने कार्यक्रम आयोजक के अनुसार बताया है कि इस कार्यक्रम में सृष्टि सिंह सिंगर दिल्ली ( वाराणसी) की मुख्य गायक कलाकार होगी। इसके साथ कार्यक्रम आयोजक गायक कलाकार मेघराज नागल,नारायण बिहाणी , दिपक खत्री, कमलकांत सोनी, रामकिशोर यादव, राजेन्द्र बोथरा, कैलाश खरखोदिया, संजीव एरन, राधेश्याम ओझा, अनवर हुसैन,पवन चढ्ढा, नंदकिशोर भूंड, कैलाश खत्री, नारायण भाटी, मास्टर देवांश अग्रवाल, हेमंत सर , वीणा ओझा, राधाकृष्णन सोनी सहित आदि कलाकारों के द्वारा डुएट सोंग्स व सिंगनल गीतों की प्रस्तुतियां दि जायगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामरतन धारणिया ओनर राजाराम धारणिया ऑटो मोबाइल , बीकानेर होंगे। अध्यक्षता संयुक्त रूप से समाजसेवी राजेश चूरा एवं बीजेपी युवा नेता गोपाल अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में अरूण अग्रवाल, वी.के खत्री, अजय ऐरन,दिपक बंसल, एनडी रंगा, जेठमल सुथार,गिरधर लाल मोदी, डॉ सुरेश ओझा, सुशील यादव, संगीता शेखावत, राधाकृष्णन सोनी, हरिनारायण सिंह, मदन सिंह नरूका, भरत प्रकाश श्रीमाली उर्फ़ भाया, अयोध्या प्रसाद शर्मा, रवि भल्ला, मदन खत्री, संजीव एरन संजय मिश्रा, सुशील पारीक, विनोद सक्सेना, प्रेम रतन स्वामी, जेठमल सुथार आदि संगीत प्रेमी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन कमलकांत सोनी करेंगे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!