
बीकानेर 14 अगस्त 2025 देश कल अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाने जा रहा है! हर घर तिरंगा हर हिंदुस्तानी के दिल में देश प्रेम और राष्ट्र प्रथम की भावना स्पष्ट दिखाई दे रही है! लघु उद्योग भारती महानगर इकाई एवं इकाई परिवार द्वारा करणी औद्योगिक क्षेत्र स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं हरियालो राजस्थान के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत करणी औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण का बृहद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है!

लघु उद्योग भारती अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया की क्षेत्र में एक पार्क को लघु उद्योग भारती द्वारा गोद लिया गया है और उसमें बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कर ! उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लघु उद्योग भारती करणी नगर इकाई के सदस्यों द्वारा की जाएगी! स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर झंडा रोहण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालकिशन परिहार विशिष्ट अतिथि श्री भूपेंद्र छिपा रामकुमार मीणा जयंत चौधरी सुरेंद्र प्रसाद शर्मा होंगे! लघु उद्योग भारती परिवार के सदस्य सहित बीकानेर के गण मान्य लोग उपस्थित रहेंगे!













