Bikaner Live

दिल्ली से आए मेवों व पुष्पों से सजा श्याम मंदिर, भक्ति से सराबोर हुआ माहौल…

बीकानेर।
जलझूलनी एकादशी के उपलक्ष्य में बीकानेर स्थित श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को भव्य श्रृंगार किया गया। प्रन्यास के अध्यक्ष श्री के.के. शर्मा एवं कोषाध्यक्ष श्री ओम जिंदल ने बताया कि इस विशेष अवसर पर मंदिर को दिल्ली से मंगवाए गए मेवों एवं पुष्पों से सजाया गया। इस आकर्षक श्रृंगार को मुख्य पुजारी चेतन शर्मा एवं किशन जोशी ने सम्पन्न कराया।
कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक श्री राकेश सोनी द्वारा प्रस्तुत ताली संकीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की मधुर धुन पर भक्तगण झूम उठे और मंदिर परिसर “श्याम नाम” के जयकारों से गूंज उठा।
इस भव्य आयोजन की व्यवस्था प्रन्यासी ब्रज मोहन जिंदल एवं पुखराज सोनी के नेतृत्व में की गई। वहीं व्यवस्था में विशेष सहयोग अमित गोरावा, बलविंदर चुग, कुलदीप चौधरी, संजय चौधरी एवं हिमांशु गुप्ता द्वारा दिया गया।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। देर रात तक हजारों की संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए। दिल्ली से लाए गए मेवों व पुष्पों से किए गए आकर्षक श्रृंगार ने भक्तों का मन मोह लिया।
मंदिर प्रांगण में दिनभर भक्ति का वातावरण बना रहा। दर्शन के उपरांत भक्तों को प्रसाद स्वरूप खीर, फल एवं पंचमेवा वितरित किया गया। श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर आनंदित होते रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रन्यास के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों एवं भक्तों का आभार व्यक्त किया

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!