Bikaner Live

नारी शक्ति नेत्री “शांति” ने नारी शक्ति का किया सम्मान

बीकानेर। पिछले दिनों मेलों के दौरान पैदल जाने वाले बाबा के भक्तों को मार्ग में विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगायें गये पंडालों में संस्था से जुड़ी नारी शक्ति द्वारा निशुल्क भोजन व्यवस्था, शीतल पेय और मेडिकल सेवाएं दी गई थी। ऐसे सेवाओं के कार्यों से प्रभावित होकर मित्र एकता सेवा समिति, बीकानेर द्वारा बाबा रामदेवजी की दशम पर रथखाना स्थित मंदिर में इनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर मित्र एकता सेवा समिति की नारी शक्ति नेता श्रीमती शांति देवी चौहान की ओर से सम्मान पाकर महिलाओं का मनोबल बढ़ा, सम्मानित महिला नीलू भाटियां ने कहा आगे और अच्छा करने की हमें मिली है प्रेरणा, सम्मानित महिलाओं में नारी शक्ति के रूप सेवाएं देने वाली सेवादारों में सुश्री हिमांशी राजपुरोहित,नीलू भाटियां, निता
भल्ला,निशा चावला, रितू बजाज, राज अरोड़ा, नीतामन सुखवानी ,वर्षा लखानी, कान्ता वाधवानी, नीता समदानी शामिल रही । इस अवसर पर कार्यक्रम प्रायोजक सुनील दत्त नागल और आयोजक अनिल पाहुजा तथा कार्यक्रम विशेष सहयोगी रहे सैय्यद अख्तर, दिलीप गुप्ता, सतीश कुमार खत्री, प्रेम प्रकाश खत्री, लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, मनोज कुमार मोदी, दिलीप कुमार मोदी, रामेश्वर लाल मोदी,के. कुमार.आहूजा, प्रदीप कुमार मोदी, विमल देवड़ा, खनक देवड़ा, सामशुख प्रकाश जैन, शाकिर हुसैन चौपदार, भवानी आचार्य आदि ने नारी शक्ति द्वारा किए गए सेवा कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा व्यक्त की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!