Bikaner Live

साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष सुन्दर लाल दुग्गड़
के निधन पर शोक
soni

बीकानेर, 5 सितम्बर। देश के जाने माने उद्योगपति, भामाशाह व समाज सेवी सुन्दरलाल दुग्गड़ का शुक्रवार को कोलकाता में अस्वस्था के कारण निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। उनके देहदान  संकल्प के अनुसार मेडिकल कॉलेज कोलकाता से सम्बद्ध चिकित्सालय में सुपुर्द किया जाएगा।
स्वर्गीय दुग्गड़ के छोटे भाई कौशल दुगड़ ने बताया कि कोलकाता में उनके पार्थिव देह का दान मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा । वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। साधुमार्गी जैन संघ के वर्तमान आचार्यश्री रामलाल जी, पूर्व आचार्य नानालाल जी के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा थी।  उन्होंने ही आचार्यश्री रामलाल जी से अपनी जन्मभूमि में चातुर्मास करने की विनती की थी। कुछ दिन पूर्व ही वे देशनोक आए थे।
भामाशाह स्वर्गीय दुग्गड़ ने देशनोक में गौशाला, कन्या स्कूल के निर्माण तथा सेवा कार्यों में बहुत बड़ी राशि का अर्थ सहयोग किया।  उन्होंने देश में समता भवन, स्कूल, कन्या कॉलेज निर्माण सहित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनुकरणीय योगदान दिया।  उन्होंने जीवन भर के सेवा, त्याग, और संघ निष्ठा का अनुकरणीय पथ दिखाया। देहदान का संकल्प कर समाज को प्रेरणा दी।
अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष चंपालाल डागा, श्अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा, सुशील बैद सहित बीकानेर, देशनोक, नोखा तथा देश के विभिन्न साधुमार्गी संघों के पदाधिकारियों ने भामाशाह दुग्गड़ के निधन को संघ व समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया ।

Picture of Shiv Soni(SK)

Shiv Soni(SK)

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!