Bikaner Live

जोशीवाडा से गणेश जी प्रतिमा का देवी कुंड सागर में विसर्जन किया गया

बीकानेर 6 सितंबर। जोशी वाडा हनुमान भवन में चल रहे गणेश महोत्सव आज गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न हो गया।
यह जानकारी देते हुए रमेश आचार्य एवं रामेश्वर जोशी ने बताया कि आज दोपहर मौहल्ले के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट सन्तोष जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करवाई उसके बाद गणपति बप्पा मोरया के उद्धघोष के साथ गणेश जी प्रतिमा को देवी कुण्ड सागर ले जाया गया। रास्ते भर मौहल्ले के युवक, युवतियों ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घघोष किया। देवी कुण्ड सागर तालाब के बाहर महा आरती के हुई। जिसके बाद प्रतिमा का मौहल्ले के युवको महेंद्र हर्ष, राजेन्द्र जोशी, सोहनलाल जोशी रविन्द्र जोशी, हेमंत, जोशी, आस्था, शिवानी,मौनालिसा, राधिका,विधि, प्रार्थना, एवं पुनित जोशी ने विसर्जन करवाया।
इससे पहले गौरीशंकर व्यास, उमाशंकर आचार्य,हरि किशन जोशी , अशोक थानवी,भैरव रत्न बोहरा सहित मौहल्ले के वरिष्ठ सदस्यों ने महाआरती की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!