
बीकानेर 8 सितंबर 2025 को होने जा रहा !रात्रि 7.15 से प्रभु इच्छा तक बाबा का गुणगान महंत श्री मनोहर जी प्राचीन श्याम मंदिर सूरजगढ़ धाम के नेतृत्व में होगा।
भजन सम्राट संजय जी मित्तल कलकत्ता से अपने भजनों से बाबा को रिझाएंगे।
संजय मित्तल जी के साथ संदीप राजस्थानी चूरू से,मास्टर नानू & रामदेव गहलोत बीकानेरी भी बाबा को अपने मीठे भजन सुनाएंगे| श्री श्याम परिवार मंडल करनी नगर स्व.अमित शर्मा जी के हाथों द्वारा बनाया गया था जिनका सिर्फ एक ही उद्देश्य था बीकानेर में बाबा की ज्योत हर घर में जगाई जाए।
मंडल में आज 50 सदस्य है जिनकी संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। मंडल के सदस्य श्याम सुंदर सारडा ने बताया कि बाबा का उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जाएगा हर वर्ष के भांति छप्पन भोग,इत्र वर्षा,केसर की होली, स्वामानी का भोग बाबा को लगाया जायेगा। मंडल के सदस्य वीरेंद्र शर्मा, पी.के सोनी,तरुण शर्मा आदि बता रहे है कि बाबा के उत्सव की तैयारी पूरी जोरो शोरो से चल रही है आप सभी अपने परिवार सहित जरूर जरूर पधारें और बाबा का गुणगान करें
यश माहेश्वरी ने बताया हर वर्ष के भांति बाबा श्याम की हीरे मोतियों से नजर उतारी जाएगी।














