Bikaner Live

कार्यशाला “आओ अपनी नीद को अपनी ताकत बनाये”

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा निर्देशित तेरापंथ महिला मंडल बीकानेर द्वारा आयोजित प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया l कार्यशाला का शुभारंभ शासन श्री साध्वी कुंथु श्री जी के नमस्कार महामंत्र से हुआ l तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया l साध्वी आलोक प्रभा जी ने योग करवाए l योग करने से शरीर व मन शांत,स्वस्थ रहते हैं और मन स्वस्थ तो दिमाग भी स्वस्थ और शांत रहता है नींद अच्छी आती है l
साध्वी सम्यकत्व प्रभा जी ने हूं हूं का विशुद्ध केंद्र पर जप करवाया और इसके महत्व को बताते हुए सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला l
शासन श्री साध्वी कुंथु श्री जी ने फरमाया शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नींद अति आवश्यक है lप्रेक्षाध्यान के प्रयोग द्वारा बताया गया कि हम नींद को कैसे अपनी ताकत बन सकते हैं साधना और स्वास्थ्य दोनों के लिए हितकारी है कोई भी कार्य व्यवस्थित ढंग से किया जाए तो शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं l
महिला मंडल की मंत्री रेनू बोथरा ने कार्यशाला का संचालन वसबका आभार ज्ञापित करते हुए कहा इस कार्यशाला में प्राप्त हुए मार्गदर्शन से हम जरूर अपने जीवन शैली में बदलाव करेंगे।अच्छी नींद आने वाले दिन का ऊर्जा स्रोत बनेंगी ।बताये हुए बिन्दू पर ध्यान दे तो हमारी यह कार्यशाला सफल हो पाएगी

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!