
बीकानेर : भारत माता अभिनंदन संगठन,पश्चिम बंगाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.पुरुषोत्तम दास मित्तल,राष्ट्रीय प्रभारी ऋतु गर्ग एवं ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भारत सरकार डॉ. प्रशांत गायकवाल द्वारा अभिनव और रचनात्मक शैक्षिक क्षमताओं से शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक और सकारात्मक बदलाव के लिए वरिष्ठ अध्यापक मोहर सिंह मीना सलावद को भारत माता शिक्षक रत्न राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। मोहर सिंह वर्तमान में शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष एवं अजा जजा महासंघ में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत है।














