Bikaner Live

*गोमा देवी चमड़िया फाउंडेशन और रोटरी रॉयल्स के सहयोग से कंचन बनीं इंटरनेशनल प्लेयर*

बीकानेर, 9 सितंबर।बीकानेर की बेटी कंचन बन ने पैरा टेबल टेनिस में नया इतिहास रचते हुए टोक्यो में होने वाले ITTF World Para Future Tokyo 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। कंचन बन ने मध्यप्रदेश के इंदौर में 3 से 5 सितंबर तक आयोजित UTT 1st नेशनल पैरा रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025–26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता और इसी उपलब्धि के आधार पर उनका चयन टोक्यो में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। वह 8 सितंबर को दिल्ली से रवाना होकर 9 सितंबर को टोक्यो पहुंच चुकी हैं। यहां 10 से 12 सितंबर तक प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें भाग लेने से पहले उनका क्लासिफिकेशन होगा।
कंचन बन के पिता सुरेंद्र बन ने बताया कि बेटी की इस सफलता से परिवार और शहर का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में कंचन का कोई व्यक्तिगत कोच नहीं है और राजस्थान से वह अकेली खिलाड़ी हैं, जबकि अन्य राज्यों से प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और जुनून के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
कंचन की इस अंतरराष्ट्रीय यात्रा और उनके प्रशिक्षण में सहयोग देने के लिए गोमा देवी चमड़िया फाउंडेशन ट्रस्ट और रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स आगे आए हैं। दोनों संस्थाओं ने संयुक्त रूप से दो लाख रुपये का आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराकर कंचन को नियमित कोचिंग और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों का अवसर प्रदान किया है। इस सहयोग को निरंतर जारी रखते हुए प्रतिभा को और प्रोत्साहन देने का आश्वासन भी दिया गया है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!