Bikaner Live

*राजस्थान वित्त निगम द्वारा गैर निष्पादित खातों के लिए एक मुश्त निपटारा योजना शुरू*

बीकानेर, 8 सितंबर। राजस्थान वित्त निगम प्रशासन द्वारा गैर निष्पादित खातों के लिए एक मुश्त निपटारा योजना 2025-26 शुरू की गई है।
राजस्थान वित्त निगम के शाखा प्रबंधक रवि कुमार मिढ्ढा ने बताया कि इस योजनान्तर्गत 31 मार्च 2025 को डेफिसिट, डिक्रीटल, अपलिखित व गैर निष्पादित श्रेणी में वर्गीकृत खाते जिनमें किसी भी प्रकार की कोई सम्पति नहीं है, उनको ब्याज में शत-प्रतिशत छूट के साथ मूलधन राशि में भी 30 से 80 प्रतिशत तक छूट प्रदान करते हुए खातों का निपटारा किया जाएगा‌‌। ऐसे खाते जिनमें सम्पति है, उनको समस्त बकाया राशि में 10 से 50 प्रतिशत तक छूट प्रदान करते हुए खातों का निपटारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पात्र खाताधारक योजना का लाभ लेने हेतु 10 हजार रुपए मय 18 प्रतिशत जीएसटी एवं मूलधन राशि का 10 प्रतिशत बतौर अपफ्रंट राशि जमा करवाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। सेटलमेंट राशि का भुगतान 60 दिवस में करना होगा। जो खाताधारक 60 दिवस में भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं, वे 12 मासिक किस्तों में 10 प्रतिशत साधारण ब्याज के साथ भुगतान करने का विकल्प ले सकते हैं। यह योजना 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। योग्य खाताधारकों को योजना का लाभ लेने के लिए शाखा बीकानेर में पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा।
योजना की विस्तृत जानकारी के लिए रानी बाजार, चौपड़ा कटला स्थित कार्यालय शाखा में सम्पर्क किया जा सकता है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!