गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत के पदाधिकारी की घोषणा
बीकानेर शाखा सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय अध्यक्ष सुरेश शर्मा मंत्री बने
गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत के पदाधिकारी की घोषणा
बीकानेर – गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत के मुख्यालय कुचामन सिटी से आज बीकानेर इकाई की नए अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय,मंत्री सुरेश शर्मा की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी ने बताया सभी इकाइयों के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी की घोषणा की गई हैं।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर मंत्री ने बताया बीकानेर इकाई की जिम्मेदारी अध्यक्ष रूप में सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय और मंत्री के रूप में सुरेश शर्मा को दी गई हैं।
अब यह दोनों नई कार्यकारिणी की जल्द घोषणा करेंगे।
राष्ट्रीय महामंत्री सरिता सरावगी ने बताया कि जल्द ही युवा संगठन गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति इकाइयों की भी घोषणा की जाएगी।
सुरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि जैसा की हमें दायित्व मिला है हम पूर्ण जिम्मेदारी से इसका निर्वहन करेंगे और गर्भ में हो रही हत्या को पूर्ण रूप से रोकने की कोशिश करेंगे । मंत्री सुरेश शर्मा ने बताया कि जनता में जागरूकता लाकर इस इकाई के उद्देश्य को पूरा करेंगे।

















