Bikaner Live

महालक्ष्मी पाटोत्सव 8 बजे से जागरण व मध्यरात्रि 12 बजे आलौकिक महाआरती…

बीकानेर 13 सितंबर 2025 को आचार्यों की घाटी के नीचे , उस्तो की बारी के अंदर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगभग 600 वर्ष से भी प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में पाटोत्सव से पूर्व पंचामृत का अभिषेक किया गया जिसमे महालक्ष्मी परिवार के प. मुकेश जी , धर्मेंद्र जी , नवल गुरु जी , रविशंकर जी , मंगतूराम जी , प्रिंस , यश , कान्हा , मोहित , मयूर व शुभम द्वारा करवाया गया। अभिषेक के मुख्य पंडित श्री राहुल और श्री कालू महाराज थे।
मंदिर के पुजारी श्री मुकेश जी श्रीमाली ने बताया कि कल दिनांक 14 सितंबर 2025 को महालक्ष्मी पाटोत्सव के लिए रात 8 बजे से जागरण का प्रोग्राम रखा गया है व मध्यरात्रि 12 बजे आलौकिक महाआरती की जाएगी।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!