Bikaner Live

बीकानेर पश्चिम विधायक ने किया महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का शुभारंभ

बीकानेर पश्चिम विधायक ने किया महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का शुभारंभ
बीकानेर, 7 अक्टूबर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने महिला अधिकारिता एवं जय भीम संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में गंगाशहर थाना में प्रारंभ महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का शुभारंभ मंगलवार को किया।
विधायक श्री व्यास ने कहा इस केंद्र के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूर्णतः सशक्त होने तक काउंसलिंग, मार्गदर्शन सहयोग और संरक्षण संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। जब महिलाएं सशक्त होंगी तो घर परिवार और समाज सशक्त होगा।
समाज में संस्कारों की महत्ता बताते हुए उन्होंने बच्चों में अच्छे विचार डालने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्त समाज की नींव है, महिलाओं की स्थिति में सुधार लाए बिना, समाज का कल्याण संभव नहीं है।
श्रीमती सुमन छाजेड़ ने महर्षि वाल्मीकि जंयती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण को समर्पित होकर कार्य कर रही है।
महिला अधिकारिता डॉ. अनुराधा सक्सेना ने महिलाओं से जुड़े कानूनों, अधिनियमों एवं विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए महिला सुरक्षा सलाह केन्द्र की आवश्यकताएं बताई।
उन्होंने महिला अपनी समस्याओं व पीड़ाओं को पुलिस से साझा करने में असमर्थ होती है। लेकिन केंद्र के माध्यम से वो बुनियादी आवश्यकताओं की जरूरतों को समझ कर, उसे काउसलिंग द्वारा हल करते हुए त्वरित कार्यवाही से घर बसाने की पहल की जाती है।
एसएचओ कविता पूनिया ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस एवं महिलाओं के बीच केंद्र एक कड़ी के रूप में कार्यरत रहेगा। जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान जय भीम संस्थान की कैलाश चांवरिया ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया
इस दौरान गंगाशहर थानाधिकारी मोनिका, पीएसएसके, ओएससी स्टॉफ सहित महिला अधिकारिता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!