Bikaner Live

जैन ओलम्पिक 29 से, पंजीयन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर


बीकानेर,  जैन यूथ क्लब के तत्वावधान में 29 अक्टूबर से 2 नवम्बर 25 तक बीकानेर के रेलवे मैदान में जैन ओलम्पिक का आयोजन होगा। इसमें भागीदारी के लिए  26 अक्टूबर तक पंजीयन करवाया जा सकेगा। जैन यूथ क्लब के कोषाध्यक्ष मयंक बांठिया ने बताया कि क्रिकेट यू 22, एथेलेटिक्स, रस्सा कस्सी, धीमी साइकलिंग, बैड मिंटन, टेबल टेनिस व शतरंज की प्रतियोगिताएं दो वर्गों, विद्यार्थियों की कक्षा के अनुसार होगी।
प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए 26 अक्टूबर तक आवेदन रांगड़ी चौक के मंगल गिफ्ट सेंटर, जैन मंदिर के पास कुशल हार्डवेयर गंगाशहर, अन्नु स्पोर्ट्स, गांधी चौक गंगाशहर,अमन कॉस्मेटिक्स पंचशती सर्किल से प्राप्त कर पूर्ति कर जमा करवाए जा सकेंगे। बांठिया ने बताया कि 2 वर्षों से आयोजित जैन ऑलम्पिक में बीते वर्ष एक हजार जैन समाज के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भागीदारी निभाई। इस वर्ष इससे भी अधिक होने की संभावना है। बालिकाओं व युवतियों ने भी उत्साह से हिस्सा लिया।
——

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!