Bikaner Live

देवउठनी एकादशी को होगा माली सैनी वैवाहिक समारोह

शिव-पार्वती नाम से हुआ सावा सर्जन, परिणय सूत्र में बंधेंगे 17 जोड़े
बीकानेर। माली सैनी वैवाहिक समारोह 1 नवम्बर 2025, देवउठनी एकादशी को होने जा रहा है। उक्त आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है। माली सैनी विवाह समारोह समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि बुधवार को गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में सावा सर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पं. सुनील महाराज एवं पं. उत्तम महाराज के सान्निध्य में हवन एवं पारम्परिक रीति-रिवाज के साथ शिव-पार्वती नाम से सावा सर्जन किया गया। इस दौरान बद्रीप्रसाद गहलोत, झंवरलाल गहलोत, अशोक कच्छावा, ओमप्रकाश पंवार, जगदीश सोलंकी, गौरीशंकर गहलोत, दीपक गहलोत, नन्दकिशोर गहलोत, सांगीलाल गहलोत, बजरंग सांखला, जयराम गहलोत, प्रभुलाल गहलोत, सत्यनारायण कच्छावा, तुलसीराम पंवार, समस्त मोहल्ला इकाइयों के अध्यक्ष, कार्यकारिणी एवं संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी, संरक्षण मंडल व संयोजक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष भाटी ने बताया कि सावा सर्जन के साथ ही सामूहिक विवाह समारोह के मांगलिक आयोजनों की शुरुआत हो चुकी है। सामूहिक विवाह समारोह में 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। समाज की एकता, संस्कार और परम्परा का अनुपम प्रतीक शिव पार्वती पाणिग्रहण संस्कार के नाम से इस विवाह समारोह में समाज के वरिष्ठजनों का अनुभव, युवा बंधुओं की सक्रिय सहभागिता और भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय उदाहरण बन रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!