Bikaner Live

बीकानेर में रानी बाजार स्थित ए एस जी नेत्र चिकित्सालय में पटाखे से चोटिल हुए बालक का निशुल्क ऑपरेशन किया गया। सरदारशहर निवासी 6 वर्षीय भूपेंद्र सिंह की आंख में शनिवार को पटाखा लगने के कारण चोट लग गई थी जिसके कारण उसे आपातकालीन इलाज के लिए एसजी नेत्र चिकित्सालय लाया गया। यह इलाज एसजी नेत्र चिकित्सालय कि पटाखों से चोटिल हुए बच्चों के निशुल्क इलाज की अखिल भारतीय पहल के अंतर्गत किया गया। इस पहल के अंतर्गत 15 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक 15 वर्ष तक के सभी बच्चों के पटाखों से लगने वाली चोटों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। यह ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अंशुमान गहलोत के द्वारा निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ लोकेश अरोड़ा की देखरेख में किया गया। डॉ अंशुमान गहलोत ने बताया कि चोट के कारण आंख का एक हिस्सा फट गया था तथा पटाखे के टुकड़े व बारूद के कण आंख में रह गए थे। इस स्थिति में आंख को साफ कर इन्फेक्शन से बचाने के लिए यह ऑपरेशन आवश्यक था। ऑपरेशन के उपरान्त आंख की स्थिति में सुधार आने लगा है।
राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने अस्पताल प्रशासन एवं कार्यरत कार्मिकों के कार्यकलापों और व्यवहार की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!