बीकानेर संभाग में बेहतरीन सेवाओं के चलते बना विश्वसनीय आयुर्वेदिक संस्थान
बीकानेर, संवाददाता।
जटिल और पुरानी बीमारियों से लंबे समय से जूझ रहे मरीजों के लिए अब डॉ. शारदा आयुर्वेदा अस्पताल नई उम्मीद बनकर उभरा है। आयुर्वेद पद्धति से किए जा रहे उपचार और सैकड़ों मरीजों की सफलता की कहानियों के चलते यह अस्पताल बीकानेर संभाग में भरोसेमंद नाम बन चुका है।
गांव-ढाणियों व दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज यहां इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। कई ऐसे मरीज हैं जो 5 से 10 साल तक अलग-अलग जगहों पर इलाज करवाने के बाद जब डॉ. शारदा आयुर्वेदा पहुंचे, तो उन्हें पहली बार वास्तविक राहत महसूस हुई।
अस्पताल में पूरी तरह आयुर्वेदिक औषधियों व परंपरागत पद्धति से उपचार किया जाता है। यहां अस्थमा, पुरानी खांसी-जुकाम, सांस की तकलीफ, त्वचा रोग, एलर्जी, गठिया और जोड़ों के दर्द जैसी जटिल बीमारियों का सफल इलाज हो रहा है। मरीजों का कहना है कि जहां उन्होंने वर्षों तक आधुनिक इलाज पर लाखों रुपये खर्च किए, वहीं डॉ. शारदा आयुर्वेदा में आयुर्वेद की शक्ति से उन्हें स्थायी राहत मिली।
मरीजों का विश्वास बना ताकत
इलाज से संतुष्ट मरीजों ने बताया कि “जब हर जगह निराशा मिली, तब डॉ. शारदा आयुर्वेदा अस्पताल ने हमें नई जिंदगी दी।” अस्पताल के चिकित्सक मरीजों को केवल दवाइयों से नहीं, बल्कि जीवनशैली सुधार और खानपान परामर्श से भी स्वस्थ जीवन की राह दिखा रहे हैं।
डॉ. मुस्कान ने कहा — स्वस्थ होकर लौटते मरीज हमारी सबसे बड़ी सफलता
अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुस्कान ने बताया कि “जब कोई मरीज उम्मीद लेकर आता है और स्वस्थ होकर मुस्कुराते हुए घर लौटता है, तो हमें अपार खुशी मिलती है। यही हमारी प्रेरणा और सेवा का आधार है।”
संस्थान के प्रमुख डॉ. पीयूष बिश्नोई ने बताया कि अस्पताल में पारंपरिक आयुर्वेद को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ जोड़ा गया है, जिससे उपचार अधिक प्रभावी और परिणामकारी बनता है।
स्थानीय लोगों की राय
स्थानीय लोगों का कहना है कि अब डॉ. शारदा आयुर्वेदा अस्पताल सिर्फ बीकानेर ही नहीं, बल्कि पूरे संभाग का सबसे विश्वसनीय आयुर्वेदिक अस्पताल बन चुका है। यहां मरीजों की देखभाल, चिकित्सकीय समर्पण और पारदर्शी उपचार व्यवस्था ने आयुर्वेद पर जनता का विश्वास और मजबूत किया है।
- बीकानेर संभाग का विश्वसनीय आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र











