Bikaner Live

कलाकारों ने विश्व कलाकार दिवस मनाया


बीकानेर 25 अक्टूबर- विश्व कलाकार दिवस पर वरिष्ठ कलाकार भूरमल सोनी द्वारा विविध कलाओं के कलाकारों का सम्मान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शहर के आर्टिस्ट,अभिनय, संगीत एवं विविध कलाओ  के नामचीन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को याद  कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई । आधुनिक मशीनरी तथा कम्प्यूटर एवं ऐपो के माध्यम से विभिन्न कलाओं के घटते रूझान पर चिंता जताई। वरिष्ठ चित्रकार कलाश्री(मो.शरीफ), वरिष्ठ  ,रंगकर्मी विपिन पुरोहत , आर्टिस्ट पृथ्वीसिंह , आर्टिस्ट हरकत,ठाकुर दास स्वामी, पेन्सिल स्केचर दर्शना स्वामी का शाल, श्रीफल साफ़ा देकर स्वागत किया गया।अभिनय , संगीत, चित्रकला , राजस्थानी परंपरागत फोक,विवाह गीत आदि कलाओं पर  पाश्चात्य प्रभावो, आधुनिकीकरण , फ्लेक्स प्रिन्टिग,केनवास प्रिंटिंग , एम्ब्रोस,कम्प्यूटिंग, मोबाइल ऐप्स,पोप संगीत आदि के कारण कला एवं संस्कृति पर कुठाराघात पर विचार विमर्श किया गया।
आधुनिक युग में संगीत के परम्परागत  वाद्य यंत्रों एवं कलाकारों के रोटी रोज़ी व भविष्य को लेकर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की आवश्यकता है । लक्ष्मण सोनी आदि ने कलाकार दिवस पर विचार व्यक्त किए, इस अवसर पर पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव भी उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। युवा कालाकारो का भी
शाल साफ़ा श्रीफल माल्यार्पण से सम्मान किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!