नोखा । राजस्थान सरकार के सभी पेंशनरों को इस नवंबर 2025 में 1 से 30 नवंबर तक जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना है । राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी और नोखा उपकोषाधिकारी रमेश कुमार व्यास ने सभी पेंशनरों से आह्वान किया है कि अपना अपना जीवित प्रमाण पत्र नोखा उपकोष कार्यालय या राजस्थान पेंशनर समाज के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी को जमा करवा देंवे। कुछ पेंशनर्स ऐसे भी हैं जिनको अपनी स्वयं की और पारिवारिक पेंशनर के रूप में अलग-अलग P.P.O. नम्बरों से मिल रही है वो दो जीवित प्रमाण पत्र पेश करें ।














