Bikaner Live

गोपाष्टमी पर्व को लेकर हुई बैठक

नोखा यहां कार्तिक सुदी अष्टमी के अवसर पर गुरुवार को गोपाष्टमी महा पर्व बड़े श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाएगा | इस हेतु 26 अक्टूबर रविवार की साय को नोखा की श्री गंगा गौशाला में गौशाला समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार भूरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई | इस अवसर पर गौपूजन एवं सामूहिक गीता पाठ व विशेष यज्ञ का आयोजन होगा | समिति सदस्य इंदरचंद मोदी द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया कि गोपाष्टमी पर्व की तैयारियों की जिम्मेवारी संभलवाई गई| मोदी ने बताया कि गौपूजन प्रात 7 बजे से ही प्रारंभ हो जायेगा, सामूहिक गीता पाठ प्रात 9 बजे से और विशेष यज्ञ प्रात 10 बजे से प्रारंभ होगा| यज्ञ में कोई यजमान बनना चाहे तो गौशाला में अपना नाम दर्ज करा देवे|गौशाला समिति द्वारा सभी श्रद्धालु भगत जनों से अधिकाधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रमों में भाग लेकर पुण्य लाभ कमाने का आग्रह किया | बैठक के दौरान निर्मल कुमार भूरा , बनवारीलाल डेलु ,ओमप्रकाश तिवारी, महेश झवर,शिवनारायण झवर,इंदरचंद मोदी,वासुदेव तिवारी ,कमल किशोर चांडक, राधेश्याम मल,कन्हैयालाल तापड़िया,सतीश झवर आदि उपस्थित रहे|


Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!