Bikaner Live

जैन आचार्य जवाहर लाल जी महाराज पर जारी होगा 150 रुपए का सिक्का
soni

बीकानेर ।
अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के छठे आचार्य श्री जवाहर लाल जी महाराज की 150वीं जयंती पर भारत सरकार 150 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है । सिक्को का संग्रह और अध्यन करने वाले प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री सुधीर लुणावत के अनुसार 16 नवंबर 2025 रविवार को मुंबई राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के हाथों से इस खास सिक्के का अनावरण होगा ।
सुधीर ने बताया कि 35 ग्राम वजन इस सिक्के को भारत सरकार की हैदराबाद टकसाल ने बनाया है तथा इस सिक्के में 50 फीसदी चांदी 40 फीसदी तांबा 5-5 फीसदी जस्ते और निकल का मिश्रण है।
इस सिक्के को जारी करवाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले जसकरण बोथरा फाउंडेशन के सिद्दार्थ बोथरा के अनुसार इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित रहेंगे। सिक्के की अनुमानित कीमत 5500 रुपए के आस पास रहेगी ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!