Bikaner Live

*शिक्षाविद प्रो. दिव्या जोशी का निधन*
soni

बीकानेर, 14 नवम्बर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या जोशी का बुधवार देर रात निधन हो गया। प्रो. जोशी, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के अंग्रेजी की बीओएस और नैक पियर टीम की सदस्य थी। नैक प्रतिवेदन पर उनके दो मैनुअल प्रकाशित हुए। दस विद्यार्थियों ने डॉ. जोशी के मार्गदर्शन में पीएचडी की। उनके 50 से अधिक शोधपत्र,10 पुस्तकें एवं 2 मैनुअल भी प्रकाशित हो चुके हैं।
उनके निधन पर राजकीय डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेंद्र पुरोहित, डॉ. अन्नाराम शर्मा, डॉ. चंद्र शेखर कच्छावा, डॉ. राजकुमार ठठेरा, सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा डॉ. पुष्पेंद्र शेखावत, डॉ श्रुति गुप्ता, डॉ. देवेश खंडेलवाल, डॉ. साधना भंडारी, डॉ. प्रकाश आचार्य डॉ. हेमेंद्र भंडारी आदि ने डॉ. जोशी को श्रद्धांजलि दी।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!