बीकानेर, 14 नवम्बर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीरामसर के व्यावसायिक शिक्षा के तहत बैंकिंग और फाइनेंस के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को एसबीआई बैंक, सादुलगंज और बैंक आफ बडौदा, नत्थूसर गेट का विजिट किया। विद्यार्थियों ने बैंकिंग संबंधी कार्य प्रणाली समझी। इसी के साथ बीकाजी फूड, करणी औद्योगिक क्षेत्र का विजिट किया और फूड पैकिंग और प्रोसेसिंग की प्रक्रिया समझी।
टीम प्रभारी रिछपाल बिश्नोई, मनोहर लाल बिश्नोई, सूरजमल परिहार और पिंकी स्वामी विद्यार्थियों के साथ विजिट में मौजूद रहे। शाला की प्रधानाचार्य संगीता टाक ने सभी संस्थानों के प्रबंधकों का आभार जताया।



























