Bikaner Live

नि:शुल्क नेत्र जांच व इलाज शिविर आज

नि:शुल्क नेत्र जांच व इलाज शिविर 15 नवम्बर को
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन, बीकानेर एवं आचार्य श्री नानेश रोटरी आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 15 नवम्बर 2025, शनिवार को नि:शुल्क नेत्र जांच व इलाज शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जीतो कोषाध्यक्ष महेन्द्र सुराना ने बताया कि कोलायत में रेलवे स्टेशन के सामने डागा गेस्ट हाउस में सुबह 10  से दोपहर 2 बजे तक यह शिविर आयोजित किया जाएगा। राज देवी जयचंदलाल डागा चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से इस शिविर में डॉ. आशीष जोशी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। अध्यक्ष जयचन्दलाल डागा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को नेत्र जांच शिविर का विशेष लाभ मिले इसलिए कोलायत गांव में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। कोषाध्यक्ष महेन्द्र सुराना ने बताया कि आंखों की जांच शिविर में की जाएगी तथा इलाज बीकानेर में नोखा रोड स्थित आचार्य श्री नानेश रोटरी आई हॉस्पिटल में किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!