रेलसेवाएं रद्द/रेगुलेट रहेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर मारवाड-आउवा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 590 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 23.11.25 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 24.11.25 को रद्द रहेगी।
*रेगुलेट रेलसेवाएं*
1. गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 23.11.25 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह अजमेर-मारवाड जं. के मध्य 01 घंटे रेगुलेट रहेगी।
2. गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 23.11.25 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह पालनपुर-मारवाड जं. के मध्य 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।













