Bikaner Live

बेटे के शादी की खुशी में नाच रहे पिता की अचानक हुई मौत
soni

बीकानेर। बेटे की पांच दिन बाद शादी और घर में खुशी का माहौल। नाच-गाना चल रहा था, तो पिता भी इसमें शामिल होकर घर के आंगन में नाचने लगे। नाचते-नाचते वे अचानक बेसुध हो गए और मौत हो गई। बीकानेर की बंगलानगर कॉलोनी में बुधवार दोपहर हुई इस घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। जिस घर में नाच-गाना और मंगलगीत गूंज रहे थे, पलभर में रुदन और चीत्कार गूंजने लगा। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।शादी वाले घर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब बेटे की शादी की खुशी में नाच रहे पिता की अचानक मौत गई। परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में सभी नाच-गाने में लगे थे, हंसी-ठिठोली कर रहे थे, उसी घर से अचानक चीत्कार उठने लगी।

पीबीएम अस्पताल में मौत की पुष्टि
परिजनों ने तुरंत संभाला और उन्हें लेकर पीबीएम के हल्दीराम हार्ट अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद पूनमचंद को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि अचानक हृदय के काम नहीं करने से पूनमचंद की मौत हुई है।

बंगलानगर निवासी पूनमचंद प्रजापत के बेटे पंकज की 25 नवम्बर को शादी होनी है। घर में बड़ी बनाने के मांगलिक आयोजन में बहन-बेटियां और परिवार के सदस्य शामिल थे। इसमें पूनमचंद भी बेटे के विवाह की खुशी में चल रहे नाच-गाने में शामिल हो गए। कुछ देर ही नाचे थे कि अचानक पूनमचंद बेसुध होकर निढाल हो गए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!