Bikaner Live

एसआईआर: आचार्यों के चौक और दम्माणी चौक से हुई ‘चौक चौपाल’ की शुरुआत
soni

शहरी क्षेत्र के पाटों पर लगाई चौपाल

बीकानेर, 19 नवम्बर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत शहरी परकोटा क्षेत्र में ‘चौक चौपाल’ की बुधवार को शुरूआत हुई। पहले दिन आचार्यों के चौक और छतरी वाले पाटे के ऐतिहासिक दम्माणी चौक में मतदाताओं को एसआईएस की जानकारी दी। मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने और इन्हें डिजिटाइज्ड करने के बारे में बताया। इस दौरान मतदाताओं द्वारा स्वतः गणना प्रपत्र ऑनलाइन करने की जानकारी भी दी गई। मास्टर ट्रेनर डॉ. सुरेंद्र राठी के नेतृत्व में सुपरवाइजर, बीएलओ और तकनीकी टीम के सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। राठी ने बताया कि बीएलओ लगभग प्रत्येक घर तक पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण कर चुके हैं। वर्तमान में इनके संग्रहण और इन्हें डिजिटाइज्ड करने की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी मतदाता, बीएलओ का सहयोग करें और भरे हुए गणना प्रपत्र समय पर लौटाएं। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जागरूकता के लिए स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों, औद्योगिक संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के विभिन्न प्रश्नों का जवाब दिया। इसी श्रृंखला में गुरुवार को बारहगुवाड़, साले की होली और नत्थूसर गेट क्षेत्र में ‘चौक चौपाल’ का आयोजन किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!