

बीकानेर की धारा पर होने जा रहा है ऐतिहासिक विवाह समारोह
छोटी काशी की पावन धरा पर पहली बार होने जा रहा है ‘राम जानकी विवाह समारोह’
बीकानेर, 22नवंबर 2025: धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी बीकानेर, जिसे ‘छोटी काशी’ के नाम से भी जाना जाता है, पहली बार एक दैवीय और ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रही है। बीकानेर मानस परिवार द्वारा विवाह पंचमी यानी 25 नवंबर 2025 को भव्य रूप से राम जानकी विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन संपूर्ण बीकानेर को त्रेता युग की स्वर्णिम यादों में खो जाने का एक सुखद अवसर देगा, जिससे पूरा शहर रामराज के सुखद अनुभव को महसूस करेगा।
कार्यक्रम दिनांक 23 नवंबर हाथ दान हल्दी कुलदेवी पूजन मांगलिक भजन
दिनांक 24 नवंबर मेहंदी गणेश परिक्रमा संगीत
दिनांक 25 नवंबर प्रातः बीकानेर से सभी रघुनाथ मंदिरों में अभिषेक
25 नवंबर बारात पानी ग्रहण संस्कार संत आशीर्वचन और प्रसादी
26 नवंबर 2025 कुंवर कलेवा छप्पन भोग प्रदीप माला ।
आयोजन करता श्री नरेश कुमार पुरोहित ने बताया की इस आयोजन में भगवान राम भारत लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न के विवाह की बारात निकाली जाएगी बारात विभिन्न मार्गो से होती निकलेगी जवाहर पार्क राम मंदिर यानी कि अयोध्यापुरी से निकालकर परशुराम सर्किल एमएम ग्राउंड जस्सूसर गेट बिनानी चौक तेलीवाड़ा चौक मौहता चौक हर्षकाचौक बाहारा गुवाड़ नाथूसर गेट होते हुए वापस जवाहर पार्क राम मंदिर यानी जनकपुरी में पहुंचेगी इसमें दशरथ की भूमिका में बीकानेर के विख्यात पंडित एवं ज्योतिष आचार्य श्री राजेंद्र जी कीराडु जनक की भूमिका में विश्व विख्यात पंडित जुगल किशोर जी ओझा पुजारी बाबा होंगे इस आयोजन में राम झरोखा के महंत महामंडलेश्वर सज्जू दास जी महाराज भी होंगे
अयोध्या से जनकपुरी तक निकलेगी ‘दैविक बारात’
आयोजन के तहत, एक ओर अयोध्या पुरी का वातावरण निर्मित किया जाएगा, तो वहीं दूसरी ओर जनकपुरी की छटा देखने को मिलेगी। इस महाआयोजन का मुख्य आकर्षण राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की विशाल और दैविक बारात होगी।
अगुवाई: यह बारात ऋषि वशिष्ठ और राजा दशरथ की अगुवाई में शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जनकपुरी तक जाएगी।
संगीत और उल्लास: बारात में ढोल, नगाड़े, शंख और शहनाई की मधुर व रोमांचित करने वाली तान सुनाई देगी, जो भक्तों को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर देगी।
स्वागत: शहर के विभिन्न स्थानों पर रामजी की बारात का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विवाह मंडप में जयमाला और महाप्रसाद
जब बारात जनकपुरी पहुंचेगी, तो राजा जनक जी द्वारा बारातियों का हार्दिक स्वागत किया जाएगा और स्वागत गीत गूंजेंगे।
जयमाला: शुभ मुहूर्त पर, जानकी जी (सीता) अपने आराध्य रामजी को जय माला पहनाएंगी।
मंत्रोच्चार: विवाह मंडप प्रकांड पंडितों द्वारा किए गए मंत्रों के उच्चारण से गूंज उठेगा, जो विवाह की दिव्यता को और बढ़ाएगा।
महाप्रसाद: वैवाहिक रस्मों के उपरांत, सभी बाराती और श्रद्धालु महाप्रसाद का आनंद लेंगे।
बीकानेर मानस परिवार ने सभी बीकानेर वासियों से इस दैवीय आयोजन का हिस्सा बनने और राम काज में सहयोग करने का आह्वान किया है।
पात्र चयन और संपर्क
इस विवाह समारोह में बनने वाले पात्रों (कैरेक्टर्स) के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक भक्त जो इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे तुरंत बीकानेर मानस परिवार से संपर्क कर सकते हैं।
“सीताराम चरण रति मोरे । अनुदिन बढ़ऊ अनुग्रह तोरे ॥”
जय बीकाणा। जय सियाराम।
आयोजक:
बीकानेर मानस परिवार
दिनांक: 25 नवम्बर 2025














